फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोस्त के दिवंगत पिता के खाते से उड़ा ली थी रकम, पकड़ा गया

Thu, 06 Apr 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दोस्त के दिवंगत पिता का सिमकार्ड चुराकर और एटीएम कार्ड से धोखे से ब्योरा जुटाकर युवक ने 60,000 रुपये की ऑनलाइन घरेलू सामान की खरीदारी कर ली थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को शहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना की सच्चाई बताई।
विज्ञापन

सीओ अशुंमान मिश्रा ने बताया कि दो मार्च को झीनखाल बंजरिया निवासी अजीत चौधरी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि उनके पिता चंद्र प्रकाश चौधरी की छह सितंबर 2022 को उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई थी। 10 सितंबर 2022 को उसके पिता के मोबाइल फोन से सिम कार्ड गायब हो गया था। किसी व्यक्ति के जरिए उसके पिता के मोबाइल नंबर का धोखे से दुरुपयोग करके खाते से ऑनलाइन खरीदारी कर ली। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। सीओ ने बताया कि कोतवाल सर्वेश राय ने बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर शहर से सोनू कुमार चौधरी निवासी झीनखाल थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से लैपटाप, मोबाइल फोन, की बोर्ड, माउस, वायरलेस स्पीकर आदि बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव के अजीत चौधरी दोस्त हैं। अजीत चौधरी के पिता चंद्रप्रकाश चौधरी की छह सितंबर 2022 को जिला उन्नाव में हादसे में मौत हो गई थी। शव के अंतिम संस्कार में वह गया था। वहीं पर धोखे से चंद्रप्रकाश चौधरी के फोन से सिम कार्ड चोरी कर ली थी। उसी दिन अजीत चौधरी के भाई विनय ने उसे अपने पिता का एटीएम व पासवर्ड देकर एटीएम से रकम निकालने के लिए दिया था।
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकालकर घर पर जाकर कार्ड व पैसा विनय को दे दिया था। हालांकि, रास्ते में ही धोखे से उनके एटीएम कार्ड का नंबर व सीवीवी नंबर, तथा एक्सपायरी डेट नोट कर लिया था। उसने अजीत चौधरी के पिता के एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट की मदद से अमेजन व फ्लिपकार्ड से कई इलेक्ट्रानिक व घरेलू सामान करीब 60,000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें