फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मानपुर केवटहिया के प्रधान समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मानपुर केवटहिया निवासी बाबूलाल उर्फ बबलू निषाद का आरोप है कि उसके पिता रामप्यारे की हत्या 23 जनवरी 2023 को मंहगू, सोहवती एवं ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह ने कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी के किनारे दफन कर दिया। इस संबंध में प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस को दिया था।
पुलिस ने संज्ञान में नही लिया। मजबूरी में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मानपुर केवटहिया निवासी मंहगू और उसकी पत्नी सोहवती व ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें