फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी की, फिर युवती और उसकी बहन को पीटा

Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से चार युवकों ने छेड़खानी की। उलाहना देने से युवकों ने घर पर चढ़ कर युवती और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी रविवार की शाम चार बजे बाहर गई थी। रास्ते में गांव के चार युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे। बेटी घर पहुंच कर अपनी बड़ी बहन से आपबीती कहीं। तब उसकी बड़ी बेटी उलाहना देने गई तो चारों युवक रास्ते में बैठे मिले।
उलाहना देकर उसकी बेटी चली आई। शाम सात बजे चारों युवक हॉकी, डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आए अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि उसकी बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पिटाई में से बेटियां घायल हो गईं। छोटी बेटी का सिर फूट गया। घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष मिश्रा ने बताया कि चारों आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें