कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारापीटा था। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मामा के घर रहती है। 29 फरवरी की दोपहर तीन बजे खेत में काम कर रही थी। जहां पर आकर आरोपी टीमल ने बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र हरकत करने लगा। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो टीमल मारने-पीटने लगा। इससे बेटी को चोटें भी आई हैं। कोतवाल ने बताया कि टीमल के खिलाफ केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।