फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार माह बाद दर्ज हुई छेड़खानी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील गेट पर चार माह पहले हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने सीओ के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अक्सर ग्राम न्यायालय, मेंहदावल आती है।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षी करम हुसैन, अकरम, अख्तर हुसैन तथा असगर अली निवासी बहादुरी इलाहावास, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज आए दिन उन्हें गाली-गलौज और धमकी देते थे।महिला के अनुसार 17 फरवरी 2026 की शाम करीब चार बजे वह पैरवी कर तहसील गेट से बाहर निकली। तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि नकाब खींचकर छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर उनका भतीजा वसीम मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें