संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की जांच की। प्रभारी यातायात परमहंस यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर व काली फिल्म के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
लोक सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की सघन चेकिंग की। जनसामान्य को यातायात जागरूकता नियमों के बारे में जागरूक करते हुए मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर व काली फिल्म के खिलाफ अभियान चलाकर जांचकर वाहनों पर लगा मिलने पर उसे उतरवाया। साथ ही वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ ही लोगों से अपील किया कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। जिससे सड़क दुर्घटना के मामलों को कम किया जा सकें।