फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट व्यवस्था को बदल रही मोदी सरकार

Sun, 17 Dec 2017 11:41 PM IST
संतकबीरनगर(ब्यूूूराो)
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मेंहदावल। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्ट व्यवस्था को बदल रही है। देश और प्रदेश में जनता की सरकार हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर और समाज के हर तबके के लिए सरकार योजना ला रही है। इसमें भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत गगनईराव में निशुल्क विद्युत कनेक्शन वितरण के लिए सौभाग्य लक्ष्मी विद्युत योजना के शुभारंभ के दौरान सांसद शरद त्रिपाठी ने कही। कहा कि कभी केंद्र व प्रदेश में गैर भाजपाई सरकारें काम कर रही थी तब तमाम तरह के भ्रष्टाचार थे। लेकिन जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आयी हैं तबसे भ्रष्ट व्यवस्था बदली है। प्रदेश में भी सत्ता बदली और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और धन उगाही पर लगाम कसते हुए प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रही हैं। 2018 में केंद्र सरकार किसान, नौजवान, आवाम आदि के लिए योजनाओं का विशेष पैकेज ला रही है। इसका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार और धन उगाही पर लगाम लगायी जाएगी। गरीबों के हक पर कोई डाका नही डालने पाएगा। प्रदेश सरकार निशुल्क विद्युत कनेक्शन दे रही हैं, इसका लाभ हर गरीब व पात्र को मिले इस कार्य का निर्वहन अधिकारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने 10 निशुल्क विद्युत कनेक्शन ग्रामीणों को दिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय, अत्रमुनि राय, राजेश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख मदन नरायण सिंह, दिनेश पांडेय, जर्नादनलाल श्रीवास्तव, सर्वेश तिवारी, दयाराम मिश्रा, अरुण सिंह,  औरंगजेब, रामनयन निषाद, पवन तिवारी, अतुल सिंह, इंद्रसेन सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें