फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कल लगाया जाएगा सचल ग्राम न्यालालय, होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धर्मसिंघवा, तहसील मेंहदावल में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 मई को सचल ग्राम न्यायालय लगाया जाएगा। इसमें न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी गांव या क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके क्षेत्र में ही सरल, त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेंहदावल चंदन सिंह ने बताया कि सचल ग्राम न्यायालय के जरिये ग्रामीणों को न्यायालय तक बार-बार जाने की परेशानी कम करना, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान करना लोक हितकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, आपसी समझौते एवं सुलह को बढ़ावा देना, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पेंशन, प्रमाणपत्र, राजस्व संबंधी समस्याएं, सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आदि मामलों को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत न्याय को ग्राम स्तर तक सुलभ एवं सरल बनाने के उद्देश्य से 20 मई 2026 को नगर पंचायत कार्यालय भवन, सेवाइचपार, धर्मसिंघवा, तहसील मेंहदावल में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों, वाद-विवाद एवं आपसी विवादों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें