फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल चोरी की वारदातों का हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र में मोबाइल चोरी तथा झपटमारी के मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अभी केस तो पंजीकृत नहीं है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर वारदातों का खुलासा करने में पुलिस सफल होगी।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी की वारदातों घटित हो रही हैं। 18 अगस्त को बसडीला में एक महिला का मोबाइल चोरों ने छीन लिया था। जब वह मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। पीड़िता ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी और प्रार्थनापत्र भी दिया। इसी तरह कस्बे के कई लोगों के मोबाइल गायब हो चुके हैं। मोबाइल चोरी तथा छिनैती की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के हिरासत को लेकर थाना क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन बारावफात के जुलूस में व्यस्त है। इसके बाद पुलिस इस पर कुछ खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें