फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एपीके फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल

Sun, 02 Aug 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। व्हाट्सएप पर आई एक एपीके फाइल डाउनलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 1,19,480 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर बेलहरकला थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेलहरकला थाना क्षेत्र के करमा कला निवासी संदीप कुमार के व्हाट्सएप पर 22 जुलाई को एक व्यक्ति ने एपीके फाइल भेजी थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रिलायंस रिटेल लिमिटेड से 1,19,480 रुपये की खरीदारी कर ली।
ठगी का पता चलने पर संदीप कुमार ने तत्काल बेलहरकला थाना की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। लगातार पैरवी के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में ठगी की पूरी 1,19,480 रुपये की राशि वापस करा दी गई।
विज्ञापन

एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों के पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल, लिंक या एप डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें