फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा : घास काटकर ही हो जा रही पटरियों की मरम्मत

Mon, 10 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बौरब्यास गांव के पास सड़क के किनारे घास की सफाई करते मजदूर।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा के कार्यों में जमकर गोलमाल किया जा रहा है। बौर व्यास गांव की स्थिति यह है कि यहां पर ग्राम पंचायत की तरफ से सड़क की पटरी की मरम्मत किया जा रहा है। इस दौरान केवल घास काटकर ही कोरम पूरा कर लिया जा रहा है। सांथा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा का जमकर माखौल उड़ाया जा रहा है। ताजा मामला ब्लॉक क्षेत्र के बौरव्यास का है यहां पर सड़क की पटरियों के मरम्मत के कार्य का मस्टररोल निकाल कर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मस्टर रोल में भारी संख्या में मजदूरों को दिखाया गया है। जबकि धरातल पर काम कर रहे मजदूरों की संख्या काफी कम है। पटरी मरम्मत के नाम पर सिर्फ घास काटकर ही साफ-सफाई की जा रही है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान अवधेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरा कार्य मनरेगा के नियम के अनुसार ही हो रहा है। कोई भी अधिकारी आकर जांच कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें