फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने कॉलेज में छात्र को पीटा

Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानाचार्य राम शंकर यादव ने बताया कि कक्षा 10 का छात्र आनंद कुमार इंटरवल के समय अपने कक्षा में ही साथी छात्रों के साथ बैठकर बात चीत कर रहा था।
विज्ञापन

 उसी समय तीन युवक गेट के अंदर घुसे और सीधे आनंद के पास पहुंच गए और तत्काल छात्र को मारने पीटने लगे। शोर होने पर जब तक शिक्षक और छात्र कुछ समझ पाते तब तक हमलावर भाग निकले। विद्यालय के छात्र उनका पीछा किए, जिन्हें रोक दिया गया।
 उन्होंने बताया कि  हमलावरो में शामिल दो युवक इसी विद्यालय के छात्र है । जिनका नाम विद्यालय से काटने की कार्रवाई की जा रही है। उनके साथ आए युवक की पहचान नही हो सकी। आगे बताया कि इस मामले में थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

 थानाध्यक्ष आर डी मौर्य ने बताया कि विद्यालय में कुछ छात्रो के बीच विवाद होने की सूचना मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें