फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने एलएलसी प्रतिनिधि के खिलाफ लिखा पत्र

Tue, 17 Jun 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने एक एमएलसी प्रतिनिधि के खिलाफ प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति खुद को एमएलसी प्रतिनिधि बताता है और पीडब्लूडी, नगर विकास, सिंचाई विभाग आदि के ठेकेदारों से ठेका दिलाने की सौदेबाजी करता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में बिना किसी अनुमति के अनाधिकृत रूप से और शुल्क जमा किए बिना वह कैसे ठहरता है। लगातार डाक बंगले पर उसकी उपस्थिति कैसे हो रही है। 22 मार्च को दिशा की बैठक में भी वह एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुआ है। यह ठेकेदारों एवं व्यवसायियों को डराकर शोषण करने के लिए इस तरह का काम करता है। उन्होंने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें