फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक सदर ने वृद्ध बीमार को अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार का पूरा खर्च उठाया

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक के पहल की लोगों ने की प्रशंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने ब्रेन हेमरेज और किडनी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लहुरादेवा चमरसन निवासी वृद्ध रामचेत चौधरी के उपचार की व्यवस्था कराई। बीमार को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही उपचार के खर्च का जिम्मा उठाया।
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के लहुरादेवा चमरसन गांव निवासी 68 वर्षीय रामचेत चौधरी ब्रेन हेमरेज, लीवर और किडनी जैसी गंभीर बीमारी से लंबे समय से परेशान थे। कई जगह उपचार कराए लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को हुई तो वह मदद में आगे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए और 8 .80 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। पीड़ित बेटे पवन चौधरी ने कहा कि पिता की बीमारी से पूरा परिवार परेशान था। ऊपर से आर्थिक कमजोरी ने लाचार बना दिया था। विधायक अंकुर राज तिवारी ने पिता को न सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराया,वरन उपचार का समूचा खर्च भी वहन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें