फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांस बल्ली व जर्जर तारों को लेकर नाराज थे विधायक
विज्ञापन

- अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन और जेई को फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के विभिन्न मोहल्लाें में बांस-बल्ली और जर्जर तारों के सहारे चल रही बिजली आपूर्ति पर शनिवार को सदर विधायक बिफर पड़े। विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और फटकार लगाई।
भाजपा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि जिस भी मोहल्ले में अभी बांस-बल्ली और जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, इसमें तत्काल सुधार कराएं। शिकायत मिली है कि बिजली के पोल लगने के बाद उपभोक्ताओं से वसूली की गई। इस मामले में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार में शामिल किए गए गांवों में भी शहरी क्षेत्र के फीडर से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एक्सईएन को हिदायत दिया कि जल्द से जल्द नए इन गावों को भी शहरी क्षेत्र कि बिजली उपलब्ध कराएं। गोला बाजार मेन रोड से बिजली के जर्जर तारों को बदलने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्ले में निरीक्षण कराकर जिन जिन जगहों पर बॉस-बल्ली के सहारे बिजली कि सप्लाई चल रही है वहां पर बिजली के पोल लगाकर बॉस बल्ली के सहारे की जा रही बिजली सप्लाई को बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें