फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्नपूर्णा गोदाम की विधायक ने रखी आधारशिला

Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। रविवार को अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत बेलहर विकास खंड की जंगल दशहर ग्राम पंचायत में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने भूमिपूजन कर अन्नपूर्णा गोदाम की आधारशिला रखी। इस गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन रखा जाएगा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि शासन सस्ते गल्ले के अनाज के लिए गोदाम निर्माण करा रहा है। गोदाम बन जाने से 35 प्रकार के सामान की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक बेलहरकलां अभिषेक कुमार ने बताया कि शासन ने निर्देश जारी किया है कि अब खाद्यान्न सीधे ग्राम पंचायत में ही भेजा जाएगा। शासन की नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में दस लाख 49 हजार रुपये मनरेगा से खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि पहले कोटेदारों को तहसील स्तर पर स्थित गोदामों से राशन भेजा जाता था। शासन के निर्देश के बाद अब सभी ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी देवेश कुमार गोस्वामी, प्रधान शायदा खातून, हकिमुल्लाह, सदरे आलम, रोजगार सेवक विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें