पूणे यूनिवर्सिटी में सम्मानित किए जाते भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान।संवाद
13वीं भारतीय छात्र संसद में मिला सम्मान
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान को पुणे विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया गया। चौहान ने पुणे में आयोजित 13वीं छात्र संसद में प्रतिभाग किया। जहां पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें सम्मानित किया है।
पुणे में राहुल वी कर्ड द्वारा 13वीं भारतीय छात्र संसद के मंच पर सम्मानित किए जाने पर विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि एमटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने इस सम्मान योग्य समझा यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एक पिछड़े इलाके से निकल कर इस मुकाम पर पहुंचना उनके लिए सुखद अनुभूति है। विधायक ने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं से मिलकर और भारतीय राजनीति में उनका रुझान देख कर बहुत अच्छा लगा। वहां से वह बहुत कुछ सीख कर आए हैं। यह सम्मान क्षेत्र की जनता का है। विधायक के सम्मानित होने पर संजय सिंह, अंकुर पांडेय, जन्मेजय मिश्रा, सर्वेश पांडेय, दीपक चौहान, अमरनाथ यादव, राम आशीष मौर्य, सोनू सिंह आदि ने बधाई दी है।