संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले 172 वाहन के चालकों से जुर्माना भरवाया। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 172 वाहन के चालकों से 2,29,600 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद