संतकबीरनगर। पुलिस ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 145 वाहन के चालकों से शमन शुल्क वसूल किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस ने वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 145 वाहन चालकों से 1,62,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद