फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: बाजारों व शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर महिलाएं बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने भुजैनी स्थित इंटर कॉलेज और नेदुला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला थाना पुलिस ने मेंहदावल बाईपास पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। महुली पुलिस ने नाथनगर, मेंहदावल पुलिस ने बारागद्दी, मेंहदावल तिराहा व नगर पंचायत तिराहा पर अभियान चलाया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें