संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश में खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने रूचि नहीं दिखाई है, जिसकी वजह से अभी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 आवेदन ही आ पाए हैं। इन खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में कक्षा छह में प्रवेश मिलना है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के उप क्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में कक्षा छह में प्रवेश लिया जाना है। इसके लिए अभी तक कुल 12 आवेदन आए हैं। इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम कार्यालय से आवेदन लेकर भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के आवेदन आए थे उनका ट्रायल भी हो चुका है। इसके बाद आवेदन आने वालों का ट्रायल होगा।