महुली। क्षेत्र के शनिचरा बाबू चौकी पुलिस ने लापता महिला और बच्चे को बरामद किया है। चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू द्वारा लापता अंशु पत्नी दीपक एवं उनके पुत्र देवांश (2 वर्ष) निवासी ग्राम अछती थाना महुली की तलाश हेतु टीम गठित की गई थी।
संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई। दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद महिला व उसके पुत्र को उसके ससुर त्रिभुवन एवं पति दीपक को सुपुर्द किया गया। संवाद