संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। थाना बेलहरकला पुलिस ने एसओ अनिल कुमार के अगुवाई में सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनी (4) निवासी सप्तीनानकार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर नगर को थाना बेलहरकला क्षेत्र के गोइठहा बाजार के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्तूबर को थाना बेलहरकला पर सुरसती देवी निवासी सप्तीनानकार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ने सूचना दिया कि उनकी पुत्री गोईठहा बाजार में कहीं खो गई है।