फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुमशुदा बालक को तलाशकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गुमशुदा बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने 16 फरवरी को कार्रवाई करते हुए गुम हुए बालक को बरामद कर उसके मामा के सुपुर्द किया। 14 फरवरी को पुलिस को सूचना मिला कि गौसपुर स्थित किराये के कमरे से 14 वर्षीय बालक 12 फरवरी को समय शाम 4.00 बजे के करीब गायब हो गया। उसके कमरे से एक प्रार्थना पत्र मिला, जिसमें लड़के ने लिखा था कि वह अब पढ़ नहीं पाएगा और कमाने के लिए मुंबई जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद थाना कोतवाली खलीलाबाद, एसओजी व सर्विलांस टीम ने लड़के को उसके मामा के घर ग्राम रक्शा थाना मेंहदावल से बरामद कर पिता के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें