संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग के सरगना की तलाश कर रही पुलिस के रडार पर एक संदिग्ध आया है। देवरिया जनपद निवासी इस संदिग्ध को पुलिस टीम अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। कड़ियां जोड़ते हुए साल्वर गैंग के सरगना को चिह्नित करने का काम पुलिस ने तेज कर दिया है। हालांकि, पुलिस के जिम्मेदारों ने अभी इस मामले में चुप्पी साधकर अंदर खाने धरपकड़ व छापेमारी शुरू कर दी है।
जिले की एसओजी और सर्विलांस टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास करने वालों की धरपकड़ का अपना कार्य जारी रखा। पिछले दिनों गोरखपुर जनपद समेत बिहार के साल्वर को दबोचकर पुलिस ने समस्त कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को जेल भेजने का काम किया था। आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक बिहार की राजधानी पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी के माध्यम से अभ्यर्थी साल्वर गैंग के सरगना तक पहुंचे थे। रुपये से लेकर अन्य मामलों की मध्यस्तता भी इसी ने कराई थी।
पुलिस टीम उससे सरगना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। गिरफ्तार आरोपी और जेल भेजे गए आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम एक-एक कडियां जोड़ते हुए साल्वर गैंग के मुख्य सरगना को अपने गिरफ्त में लेने के लिए अपने हाथ-पांव चला रही है। सब कुछ सही रहता है तो सरगना समेत कुछ अन्य आरोपियोंके भी पुलिस के हत्थे चढ़ने की संभाावना व्यक्त की जा रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा प्रभावित करने वाले नौ आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम मामले में काम कर रही है। जो भी प्रकरण में संलिप्त मिलेंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।