फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजमी क्लब आजमगढ़ वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बना चैंपियन

Thu, 22 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के विजेताओं को ​शिल्ड देकर पुरष्कृत करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
मगहर। नगर में चल रहे स्वर्गीय जिया अंसारी दो दिवसीय राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आजमी क्लब आजमगढ़ ने शाही क्लब मगहर को सीधे सेटों मेें 2-0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विजेता व उपविजेता को चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजमी क्लब आजमगढ़ और शाही क्लब मगहर के बीच मंगलवार की देर रात शुरू हुआ। मैच के शुरू होने से पूर्व प्रतियोगिता संरक्षक हाजी सैय्यद नफीसुल हसन व एमआईएम नेता महमूद अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह मैच पूरी तरह से एक तरफा रहा और आजमगढ ने आसानी से शाही क्लब मगहर की टीम को 18-3, 15-7 से हरा दिया। इससे पूर्व यह दोनों टीमे लीग मैच में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थी।
चेयरमैन प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। लेकिन, खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। निर्णायक की भूमिका अमित बच्चन, वसीम अनवर व रामकेवल ने निभाई । कमेंट्री जुनैद शेख ने की। इस मौके पर सय्यद नफीसुल हसन, परवेज कौसर, सेराज खान, अवधेश सिंह, सिब्तेन मुस्तफा, अहमद आलम जेई, हफीजुल्लाह अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें