फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने मां-बेटे को लाठी डंडे से पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलबनवां मोहल्ले में सोमवार की रात दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घर लौट रही दो युवतियों से गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर परिवार पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में महिला व उसके दो बेटों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेंहदावल के नई बाजार, निवासी बिंद्रावती पत्नी गुलाब जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अंकिता व माया बेलबनवां से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के निरंजन निषाद व कुमार ने दोनों को रोक लिया और अकारण गाली-गलौज करने लगे।
युवतियों के मना करने व विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। अंकिता व माया के शोर मचाने पर बिंद्रावती अपने बेटे जितेंद्र व दिलीप के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि तभी विपक्षी निरंजन निषाद, कुमार, उनकी मां व बहन शालू लाठी-डंडा लेकर आ गए। चारों ने मिलकर बिंद्रावती व उसके दोनों बेटों को बुरी तरह मारापीटा। इस मारपीट में बिंद्रावती के कान व शरीर में चोटें आई हैं। उनके बेटे जितेंद्र व दिलीप भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपितों पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें