धनघटा के संठी में बालम लदी ट्रैक्टर टाली पकड़ी गई।
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव के पास बृहस्पतिवार को बालू लदी ट्राॅली को खनन अधिकारी ने रोक लिया। चालक के
कागजात न दिखा पाने पर उन्होंने 26 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर थाने आ रहे थे कि टाड़ा के कुछ लोगों ने रोक लिया और जुर्माने का विरोध करने लगे। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और किसी तरह से खनन अधिकारी को वहां से निकाला।
खनन अधिकारी नरेश महतो बृहस्पतिवार को संठी के पास एक ट्रैक्टर ट्राली को रोका। उस पर बालू लदा था। जब उन्होंने चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद खनन अधिकारी ने 26170 रुपये का जुर्माना लगा दिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर थाने जाने लगे। अभी वह टाड़ा के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर मालिक वहां अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गए और खनन अधिकारी को रोक लिया। उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद जुर्माना निरस्त करने की मांग करने लगे।
इस दौरान खनन अधिकारी कार में ही बैठे रहे और उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम को दी। मौके पर एसडीएम धनघटा अरुण कुमार पहुंच गए और लोगों से बातचीत की। इसके बाद खनन अधिकारी किसी तरह से वहां से थाने आए। खनन अधिकारी नरेश महतो ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास कोई कागजात नहीं था। 26170 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसका ट्रैक्टर मालिक विरोध कर रहे थे। बाद में जुर्माना जमा किए।