फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में दूध टैंकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास से आगे गोरखपुर मार्ग पर शनिवार को भोर में दूध टैंकर चालक की हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित भीकनपुर मेघपुर गांव निवासी स्वदेश कुमार (40) पुत्र महाराज सिंह दूध का टैंकर चलाते थे। शनिवार की तड़के लगभग 3:00 बजे के आसपास मेंहदावल बाईपास के आगे एक होटल के निकट पहुंचने पर उनकी गाड़ी खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दी।कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें