- धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र पुल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार की देर शाम को धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र पुल से संदिग्ध हालात में कुआनो नदी में गिर गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गायघाट निवासी बबलू पाण्डेय पुत्र रंगनाथ पाण्डेय शुक्रवार की शाम को धनघटा और महुली क्षेत्र के सीमा पर स्थित कटार मिश्र पुल पर पहुंचकर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बबलू संदिग्ध हालात में पुल से अचानक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद तड़पते हुए नदी में पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोग उसे निकालकर उपचार के लिए सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई है।