बेलहर क्षेत्र के निघुरी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के निघुरी में कहासुनी में मारपीट हो गई, जिसमें युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महेश साहनी का आरोप है कि गांव श्याम दुलारी पत्नी राम सुभग, सरिता, अजय पुत्र रामसुभग गुड़िया पुत्री जयराम बेवजह गाली देने लगे। बीच-बचाव करने पर मारपीट करने लगे, जिसमें उसे चोटें आई हैं। महेश का इलाज सीएचसी सांथा में करवाया। इस मामले में बेलहर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।