फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भैंस चराने से मना करने पर अधेड़ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव में पौधों के पास भैंस चराने से मना करने पर एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट करने, बेटी को गड्ढे में फेंकने, सोने की माला छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक 27 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे वह पूजा करने के बाद घर के दरवाजे पर स्थित शिव स्थान पर जल चढ़ा रहे थे। इसी दौरान राजनाथ, शिवकुमार और भैयाराम भैंस चरा रहे थे। उनके बेटे धीरज ने पौधों को नुकसान होने की आशंका जताते हुए भैसों को वहां चराने से मना किया। संवाद
विज्ञापन

ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें