फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन की सूचना मांगी गई

Tue, 04 Apr 2017 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम(मिड-डे-मील) के बारे में सूचना मांगी हैै। शासन का पत्र आते ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना 15 अप्रैल तक जानी है। जिसमें छात्र नामांकन, मेन्यू का पालन, साफ सफाई, कीचन शेड समेत अन्य सूचनाओं को बिंदुवार देनी है। अब विभाग ब्लॉक वार सूूचना जुटाने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक हेमंत कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में विद्यालयों में बन रहे एमडीएम की पूरी सूचना कोर्ट में दाखिल करनी है। ऐसे में सभी सूचनाएं 15 अप्रैल तक फारमेट पर प्राधिकरण में भेज दी जाएं।

विद्यालय वार माह में कितने दिन भोजन बनता है, छात्रों का नामांकन क्या है, विद्यालयों में मीनू का पालन होता है कि नहीं, अधिकारियों के जरिए एमडीएम की मानीटरिंग होनी, खाना खाने से पहले साफ सफाई, विद्यालयों पर कीचन शेड की उपलब्धता, स्वच्छ पानी, बर्तन, शिक्षक की स्थिति, खाने की गुणवत्ता, सर्व शिक्षा अभियान की जनपद स्तर पर बैठक, माता अभिभावक सम्मेलन आदि होती है कि नहीं आदि बिंदुओं पर सूचना देनी है।
विज्ञापन


शासन के पत्र के बाद विभाग सूचना जुुटाने में लग गया है। जिला समन्वयक एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि सूचनाओं को एकत्रित किया जा रहा है। सभी सूचना निर्धारित तिथि के अंदर प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें