फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझ कर अधेड़ को मार डाला

Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 लखमा गांव निवासी हिरासत में लिए गए बब्बू उर्फ चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय रामचंदर का आरोप था कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

  उसी बीच एक कमरे में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। वह जाकर देखा तो एक व्यक्ति बाक्स को तोड़ रहा था। उसके पहुंचने पर उस व्यक्ति की उससे हाथापाई भी हुई।
  शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे तो वह व्यक्ति सीढी के रास्ते छत पर चढ़ गया और बाद में नीचे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह कोतवाली क्षेत्र के उड़सरा गांव का निवासी ओम प्रकाश तिवारी था।
  इधर उड़सरा गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी ओम प्रकाश तिवारी का आरोप था कि उसकी बहू को रविवार को बच्चा पैदा हुआ है।
 मंगलवार को उसके गांव के बेचन केवट के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया था,जो उसके घर पर आकर पति से खलीलाबाद चल कर बहू के लिए सामान खरीदने की बात किया।
 वह और पति उस व्यक्ति की बाइक से एक ही साथ खलीलाबाद गए और सामान की खरीदारी की। बाद में पति ने उसे बैंक चौराहे पर छोड़ दिया और उस व्यक्ति ने उन्हें घर जाने की बात की और पति को साथ लेकर बाद में आने का जिक्र किया। रात तक जब उसके पति ओमप्रकाश घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

 रात नौ बजे पता चला कि उसके पति की लाश दुधारा क्षेत्र के लखमा के पास पड़ी है तो वह परिवार के लोगों के साथ वहां गई। लखमा गांव के बब्बू बंजारा के घर के दरवाजे पर उसके पति की लाश पड़ी थी। आरोप था कि गांव के बेचन ने अपने भतीजे संतोष के साथ साजिश करते हुए बब्बू व रामजीत बंजारा निवासी लखमा के साथ मिल कर उसके पति ओमप्रकाश की हत्या कर दी। पीड़ित पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सतानंद पांडेय ने  बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में चोर -चोर कह कर ही ओमप्रकाश को मार डालने की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए बब्बू उर्फ चंद्रशेख की तरफ से मिली तहरीर पर मृतक ओम प्रकाश के खिलाफ घर में घुस कर चोरी करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि मृतक की पत्नी विद्यावती की तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद उसी मुकदमें में इस तहरीर को भी समाहित किया जाएगा।
   इंसेट
  पुलिस की अभिरक्षा में लिए गए बब्बू उर्फ चंद्रशेखर के कथनापुर मृतक ओमप्रकाश शराब के नशे में था और उसके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। पुलिस ने वैसे चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है,लेकिन जिस मकान के छत से कूद कर वह मौत होने का हवाला दे रहा है,उस छत और सीढी पर भी खून के धब्बे के निशान पाए गए है।
 ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक ओमप्रकाश ने अपने बचाव में संघर्ष किया था। छत के नीचे जिस स्थान पर शव मिला है,वहां मिट्टी में भी खून के धब्बे के निशान है।
 घर के बाहर मृतक का जूता भी मिला है। पोस्टमार्टम् रिपोर्ट आने के बाद और जांच पूरी होने पर जल्द ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

 शैलेश कुमार पांडेय ,एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें