संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अंगद कुमार निवासी ग्राम घुसवा चकिया बाजार थाना धनघटा ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद में संतोष गुप्ता एवं महेश कुमार के साथ मेस में प्राइवेट मजदूर के रूप में खाना बनाने का काम करते हैं।
चार मार्च को दिन में करीब एक बजे विवेकानंद निवासी डीघा अपने एक साथी के साथ मेस की तरफ आए और उनसे और संतोष गुप्ता से शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे। उन दोनों लोगों ने होली के त्योहार की बात कहकर घर जाने के लिए कहा। इस पर वह गाली व जानमाल की धमकी देने लगे। किसी तरफ लोगों ने समझा-बुझाकर मेस की तरफ से थाना गेट पर भेज दिया।
उसी समय वह संतोष गुप्ता को मारपीट कर निकल गया। उसके बाद फिर से दिन में लगभग 3:30 बजे के आसपास विवेकानंद अपने भाई मनीष व पिता कौशल किशोर एवं अपने साथी शमशेर निवासी बेलवनिया और 5 अज्ञात के साथ आकर थाना गेट पर उन लोगों को मारापीटा और जान से मारने की भी धमकी दी।
कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।