फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में विक्षिप्त युवक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर ब्लाक मुख्यालय के निकट बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की ठोकर पैदल जा रहे मानसिक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को मोर्चरी भेजवा दिया है। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के नाथनगर के अलावा अगल-बगल के गांवों और तिराहे पर विगत कुछ दिनों से एक युवक अर्धनग्न अवस्था में घूम रहा था। तरस खाकर लोग उसे भोजन पानी देते रहते थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय के निकट सड़क पर खून से लथपथ युवक को देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें