फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमारी सामान्य रोग : डॉ. सोनी

Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम  आयोजित किया गया।
विज्ञापन
मेंहदावल। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन-जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लोगों को मानसिक रोग के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर इसके इलाज की व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ विनय कुमार सोनी ने कहा कि मनोरोग असामान्य बीमारी नहीं है। बल्कि यह एक सामान्य रोग है जिसका उचित इलाज समय से मिले तो पीड़ित व्यक्ति इस रोग से मुक्ति पा सकता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक बीमारियों का तो उपचार मिल जाता है लेकिन मानसिक बीमारियों का कोई साधन नहीं था। तनाव और अवसाद की स्थिति में कोई राय देने वाला तक नहीं था। ऐसे में मरीजों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला समन्यवक मानसिक स्वास्थ्य अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मानसिक रोग में कई प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं जैसे नींद न आना या देर से नींद आना, उदास या मायूस रहना। अधीक्षक डाॅ. आईडी गौरव ने कहा कि कई ऐसी बीमारियां हैं जिसका बहुत ही हल्का उपचार है, लेकिन गलतफहमियों के चलते दिक्कत बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि पीएचसी और सीएचसी पर कैप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद जायसवाल, डाॅ. आलोक विश्वकर्मा, डाॅ. लोकेश त्रिपाठी, डाॅ. आरबी गौंड़, आईओ श्यामधर राव, बीसीपीएम सुनील कुमार मौर्य, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें