विद्यालयीय स्वच्छता के अंतर्गत शनिवार को बीआरसी खलीलाबाद पर किशोरियां को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन संबंधी जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षकों ने विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षक उषा किरन वर्मा और राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता न अपनाने से प्रजनन तंत्र का संक्रमण, स्कूल जाने से रोकना तथा एनीमिया जैसे संक्रमण का सामना करना पड़ता है। माहवारी के दौरान उपयोग किए जाने वाले स्टेशनरी नैपकिन जो पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी हो वही इस्तेमाल करे। प्रशिक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय अनई, खलीलाबाद, धौरहरा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद, बयारा, आजमपुर, मगहर, एचआर इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसरन यादव ने प्रशिक्षण में आई किशोरियों को माहवारी विषय पर जागरूक किया और कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों को माहवारी स्वच्छता की जागरूकता देना आवश्यक है। इस अवसर पर शकुंतला वर्मा, बबिता जायसवाल, सोनिया, योगिता पाल, मंजरी सिंह, अनुराधा, ऋचा कौशिक, नीतू गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।