फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर में कुत्तों का आतंक, घर से निकलना दुश्वार

विज्ञापन
मगहर में कुत्तों के हमलों की ​शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर-11 स्थित तकिया बाजार में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से मोहल्लेवासी दहशत में हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पास में स्थित कन्या हाईस्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कुत्तों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, कुत्तों के झुंड आए दिन राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं और काटने के लिए झपटते हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी की सीटों को भी कुत्तों द्वारा नोचने की शिकायत है। इससे शाम ढलने के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही अधिक होने के कारण अभिभावक भी उन्हें अकेले भेजने से डर रहे हैं।
स्थानीय निवासी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि स्कूल पास होने के कारण बच्चों का लगातार आना-जाना रहता है। कुत्तों का आतंक बढ़ने से अभिभावकों में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले भी मोहल्ले में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों के मुताबिक, हाल ही में वसीम को कुत्ते ने काट लिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। करीब एक सप्ताह पहले मुहर्रम के साथ भी कुत्ते के काटने की घटना हुई थी। वहीं शहजाद ने बताया कि उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, जिसे कुत्तों ने नोच दिया। उनका कहना है कि यदि उस समय वह स्कूटी के पास होते तो उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें