क्षेत्र के भैंसाखुट गांव के लोगों ने बुधवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। गांव वालों का आरोप है कि कोटेदार राशन और मिट्टी के तेल का अधिक दाम लेता है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इसकी जांच करके तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश नायब तहसीलदार को दिया।
ग्रामीण रामआसरे, पराग, सुरेंद्र, दयाराम, रामनरेश, सुभाष आदि कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार 20 रुपये लीटर मिट्टी का तेल और 20 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी देता है। इसी तरह राशन का भी अधिक मूल्य ले रहा है। अधिक दाम लेने पर जब उससे एतराज किया गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। एसडीएम हरीराम यादव ने नायब तहसीलदार आरके पांडेय को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच तत्काल करें और उसकी रिपोर्ट दें।