फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को दिया

Sat, 05 Mar 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 अपना दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाध्यक्ष  बाबूलाल कन्नौजिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने ओला वृष्टि और सूखे से प्रभावित किसानों के बकाया राशि का भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की है। इस दौरान दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


अपना दल के जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया ने कहा कि ओलावृष्टि एवं सूखे से प्रभावित किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा किसानों के गन्ना बकाया रुपये एक हजार करोड़ का भुगतान 18 प्रतिशत ब्याज के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य चार सौ प्रति कुंतल किया जाए।

इससे किसानों को लाभ मिल सके। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एससी, एसटी तथा ओबीसी के आरक्षित पदों को बैग लॉग के जरिए कोटा को पूरा किया जाए। जनपद में नीलगाय और जगंली जानवर फसलों को नष्ट कर दे रहे है। इससे किसान रात में जागकर खेतों की रखवाली कर रहे है।
विज्ञापन


ऐसे में फसलों की सुरक्षा को इंतजाम किए जाए। इससे कि किसान आराम से घर पर रह सके। उन्होंने कहा कि किसानों की कई समस्याएं जिसका निराकरण सरकार नहीं कर रही है। अगर किसानों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन छेड़ने पर विवश होंगे। इस अवसर पर डॉक्टर पीसी पटेल, श्याम सुंदर चौधरी, अरविंद पटेल, जगदीश पटेल, पंकज चौधरी, रामवृक्ष, राज कुमार चौधरी, सुरेंद्र चंद, सूर्य देव गौतम, राजवंत गौतम, जनार्दन पटेल समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें