फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भट्ठा मजदूूरों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मजदूरी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भट्ठा मजदूर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करने वाले मजूदरों ने भट्ठा मालिक पर सात माह से मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम से मजदूरी दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहजहांपुर जनपद के मुरादपुर के रहने वाले मजदूर शाहिद हुसैन, शहादत, उमाकांत, कमालुद्दीन, महेंद्र, सलीम, इरफान, अनीसुद्दीन, जाहिद, महिमा, मुन्नी देवी समेत करीब 30 मजदूरों का कहना है कि खलीलाबाद क्षेत्र के एक भट्ठे पर वह काम करते है। दिसंबर से अब तक मजदूरी का पैसा बकाया है। भट्ठा मालिक पर नौ लाख के करीब मजदूरी बकाया है। भट्ठा मालिक से पैसा मांगा जाता है तो वह बहाना बना देते हैं। इसके साथ ही धमकी भी देते हैं। इसकी शिकायत श्रम विभाग से की गई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
श्रम विभाग की टीम भट्ठे पर पहुंची तो मालिक फरार हो गया। वह लोग काफी गरीब है। उन्हें खाने के लिए दाने-दाने का मोहताज होना पड़ रहा है। भट्ठा मजदूरों ने डीएम से मजदूरी दिलाने की मांग की है जिससे की वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें