संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में 11 जून को तहसील सभागार मेंहदावल में 11 बजे महिला उत्पीड़न पर जन सुनवाई होगी। इसके बाद सदस्य के जरिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका, महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने डीएम के जरिए नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के जिला स्तरीय अधिकारी को महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा के दौरान उपस्थित रहने की अनुरोध किया है। संवादप