फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के ओमकांशु ने स्टेडियम के भीम को दी पटखनी

Wed, 31 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुश्ती प्रतियोगिता में 22 जोड़ी पहलवानों ने की जोर-आजमाइश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संतकबीर इंटर काॅलेज परिसर में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें कुल 22 जोड़ी पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। प्रतियोगिता में मेंहदावल के ओमकांशु यादव ने स्टेडियम के भीम यादव चारो खाने चित कर दिया। उद्घाटन तहसीलदार जनार्दन ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।
इसके अलावा दूसरी कुश्ती मेंहदावल के जोगिंदर यादव और स्टेडियम के बृजेश यादव के बीच हुई। जिसमें जोगिंदर यादव विजयी घोषित हुए। इसके बाद अभिषेक यादव बैरमपुर और भीटी के अमन के बीच कुश्ती को छह मिनट का समय दिया गया। अभिषेक ने अमन को धूल चटाया।
विज्ञापन

दंगल में स्टेडियम के सचिन और हरदी के सचिन बीच कुश्ती हुई। जिसमें दोनों पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं चकिया के राजन व स्टेडियम के शुभम के बीच कुश्ती हुई। जिसमें रेफरी महेंद्र ने शुभम यादव को विजयी घोषित किया। अंत में दोनों पहलवानों को उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, सुजीत गौतम, कोच शेषनाथ, विजय यादव, अवधेश सिंह, गौरव यादव, बलराम यादव, दुर्गेश यादव, सुरेन्द्र यादव, विद्याधर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें