फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्गुण का श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया

Wed, 31 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लोकगीत व निर्गुण भजन गायक ओमप्रकाश तिवारी द्वारा निर्गुण की प्रस्तुति करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मशहूर भजन गायक ओमप्रकाश तिवारी ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को मशहूर लोकगीत व भजन गायक ओमप्रकाश तिवारी के भजनों का श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। कलाकारों को तहसीलदार सदर के द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत में ओमप्रकाश तिवारी ने ‘चदरिया झीनी रे झीनी, राम रस बीनी चदरिया बीनी रे बीनी’ निर्गुण सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बात उन्होंने कबीर निर्गुण ‘अइसन सिंगार हो करे बिन बालम’ सुनाया। इसके बाद ‘मायापुर नगरी अरे लुटेरा बसे सगरी, गठरी भूल जाई सइयां जी’ सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा ब्रिज बिहारी दूबे ने निर्गुण गीत ‘आए हैं सो जाएंगे राजा रंक फकीर, हमका ओढावे चदरिया की हाय चली के बेरियां’ परिसर को भक्तिमय का दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय गुप्त, अवधेश सिंह, मेराज खान, गयासुद्दीन खान, जगदंबा जायसवाल, मेंहदी हसन, अहमद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें