मेंहदावल। मेंहदावल पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि रहमतुल्ला मकसूद अहमद उर्फ परवेज पुत्र मकसूद निवासी ग्राम गुलहरिया थाना मेंहदावल तथा हयातुल्लाह सलाहुद्दीन अंसारी उर्फ समीम पुत्र सलाहुद्दीन निवासी थाना धर्मसिंहवा ग्राम बरगदवा संगठित गिरोह चलाते हैं। जिनके विरुद्ध कई अपराध दर्ज हैं। क्षेत्र में आम लोगों को इतना खौफ है कि उनके कोई भी व्यक्ति केस दर्ज नहीं करा सकता है। यह संगठित गिरोह का संचालन कर क्षेत्र में दहशत के पर्याय बने हुए हैं। इन दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।