जिला क्षय रोग कार्यालय में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को जिला क्षय रोग कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एचआईवी की जांच कराने में हिचक नहीं करनी चाहिए। जिले में तेजी से बढ़ रही एचआईवी रोगियों की संख्या चिंता का विषय है। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने कहा कि एड्स एक भयावह बीमारी है। अन्य बीमारियों को बचाव एवं उपचार से दूर किया जा सकता है। जबकि एड्स को केवल जानकारी के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है। अभी तक इसका कोई उपचार नहीं है। लोगों को जागरूक कर इस बीमारी से बचाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
एड्स कंट्रोल प्रभारी डॉ. अखंड राय ने कहा कि एचआईवी जांच के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में आईसीटीसी सेंटर स्थापित किए गए हैं। जहां पर निशुल्क जांच कराकर परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एड्स रोगी अपनी बीमारी ने छिपाएं।
इस दौरान डॉ. विशाल यादव, अधीक्षक डॉ. आरएस यादव, अजीत नाथ तिवारी, मुमताज खातून, कविता पाठक, बीपीएम अभय त्रिपाठी, नेहा दूबे, सोनल श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, मुमताज खातून, अंकित श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।