फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीज आपूर्ति के लिए 10 संस्थाओं का हुआ चयन

Sat, 02 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकभाजी, मसाला व पुष्प क्षेत्र के विस्तार की है योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन व राज्य सेक्टर योजना के तहत शाकभाजी, मसाला एवं पुष्प क्षेत्र के विस्तार को लेकर बीज आपूर्ति के लिए कुल 10 संस्थाओं को चयनित किया गया है। इन संस्थाओं से किसान बीज क्रय कर स्वयं भुगतान करेंगे तथा अनुदान की धनराशि सीधे कृषकों के खाते में डीबीटी माध्यम से स्थानान्तरित कर दी जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया कि इसके निमित्त कृषकों एवं इम्पैनल्ड संस्थाओं से समन्वय कराकर गेट टू गेदर कराने एवं निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश प्राप्त हुए हैं। गेट टू गेदर के लिए उद्यान विभाग के कार्यालय परिसर में छह दिसंबर को तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि पर पूर्व में पंजीकृत एवं इच्छुक कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी एवं फोटो के साथ पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित फर्मों द्वारा अनुदान की धनराशि कृषकों से नकद चेक के माध्यम से प्राप्त कर बीज प्राप्त कराया जाएगा। बीज प्राप्ति के उपरान्त अनुमन्य अनुदान की धनराशि बजट प्राप्त होने पर लाभार्थी कृषक के खाते में डीबीटी माध्यम से स्थानान्तरित कर दी जाएगी। योजना के तहत लाभ लेने के लिए न्यूनतम सीमा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल तय की गई है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए कृषक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 9451218338 व 9450669902 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें