फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिशा की बैठक में उठा मिट्टी खनन का मुद्दा

Thu, 08 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद प्रवीण निषाद,बगल में बैठे सदर विधायक अ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सांसद प्रवीण निषाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय तथा निगरानी समिति की बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के सवालों की बौछार में सीएमओ और खनन निरीक्षक घिर गए। बैठक में एबुलेंस चालक के घायल को रास्ते में फेंकने का मुद्दा उठा। साथ ही खनन के मामले में जरूरत से अपने खेतों से मिट्टी खनन करने वाले किसानों पर खनन निरीक्षक 25,000 रुपये का जुर्माना लगवाते हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सीएमओ से सवाल किया कि जननी सुरक्षा योजना में कितने लाभार्थियों को लाभ दिया गया तो सीएमओ डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह बुकलेट में आंकड़े ढूंढने लगे। वक्त लगने में सीडीओ संत कुमार ने उन्हें पेज नंबर बताया कि इस जगह जननी योजना का आंकड़ा प्रदर्शित है। विधायक सदर ने कहा कि सीएमओ कार्यालय में बिना टेंडर के भर्ती कर ली जाती है। इसकी जांच की जानी चाहिए। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मेंहदूपार अस्पताल भवन जर्जर है, वहां की समस्या पिछली बैठक में उठाई गई, लेकिन उसमें सीएमओ के स्तर से कुछ नहीं किया गया।
विधायक ने सवाल किया कि बेलहर सीएचसी भवन की क्या स्थिति है। उसी बीच धनघटा विधायक गणेशचंद्र चौहान ने कहा कि बेलहर के साथ पौली क्षेत्र की सीएचसी है। इस भवन का क्या हुआ। दोनों भवनों की कार्यदायी संस्था क्या कर रही है। भवन कब तक हैंडओवर होगा। सीएमओ इस मामले में भी कुछ नहीं कर पा रहे है। किसान यदि अपने खेत से मिट्टी निकलवाते हैं, तो खनन निरीक्षक तुरंत पहुंच कर पकड़ लेते हैं और फिर 25,000 रुपये का जुर्माना लगवाते हैं। बड़गों और सिरसी में खनन हो रहा है, लेकिन वहां पहुंच कर नहीं पकड़ रहे हैं। यहां जो खेल खेला जा रहा है, वह उचित नहीं है।
विज्ञापन

उसी बीच मांझा खडकपुर के किसान राम मिलन ने सवाल किया कि दो साल से वह अपने खेत से बालू निकालने की अनुमति चाहते हैं, पोर्टल पर आवेदन भी किया, लेकिन खनन निरीक्षक अनुमति प्रदान नहीं कर रहे हैं। चार दिन पहले एक किसान उनके पास पहुंचा था और उसने पहले खनन निरीक्षक को फोन किया, बाद में एडीएम को भी फोन किया, फिर भी किसान पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। यह स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। खनन निरीक्षक अपना रवैया बदल लें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें