संतकबीरनगर। खलीलाबाद- चुरेब स्टेशन के बीच भुवरिया के पास रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को युवक का शव मिला। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज लाल बिहारी निषाद ने बताया कि भुवरिया के पास ट्रैक पर युवक की क्षत विक्षत लाश मिली। युवक की उम्र 35 वर्ष आंकी गई। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी ट्रेन की चपेट मेंं आने से मौत हो गई होगी। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद